पी. आकाश राव जाधव और राजेंद्र केदार ने संभाली ‘कारसेवक’ की कमान, निर्देशक अखिलेश कुमार उपाध्याय के साथ मिलकर करेंगे ऐतिहासिक फिल्म का निर्माण

लखनऊ। आगामी हिंदी फिल्म ‘कारसेवक’ को लेकर एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। फिल्म के निर्माण और प्रबंधन की जिम्मेदारी में पी. आकाश राव जाधव और राजेंद्र केदार ने निर्देशक अखिलेश कुमार उपाध्याय के साथ मिलकर कमान संभाल ली है।

फिल्म कारसेवक 1990 के अयोध्या कारसेवक आंदोलन और उससे जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रमों पर आधारित है। इस परियोजना का निर्माण Radhe Mohan Films के बैनर तले किया जा रहा है, जबकि निर्माता आदित्य नगर हैं। फिल्म का निर्देशन और लेखन अखिलेश कुमार उपाध्याय कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, पी. आकाश राव जाधव और राजेंद्र केदार फिल्म के संगठनात्मक एवं प्रोडक्शन कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। फिल्म की टीम का उद्देश्य कारसेवकों के संघर्ष, बलिदान और राम मंदिर आंदोलन से जुड़े ऐतिहासिक पहलुओं को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करना है।

फिल्म का टाइटल टीज़र पहले ही रिलीज़ किया जा चुका है और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त कर रहा है। फिल्म की निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ रही है तथा इसके प्रति दर्शकों और राम मंदिर आंदोलन से जुड़े लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *