
माँ कालरात्रि दुर्गा जी की सातवीं शक्ति है जो अंधकार और दुष्टों का नाश करती है। पुरानी कथा के अनुसार, जब रक्तबीज नामक राक्षस के खून की हर बूँद से नया राक्षस पैदा होने लगा, तब माँ पार्वती ने भयंकर रूप धारण कर उसका वध किया और उसका रक्त पी लिया। इन्हें शुभंकरी और चामुंडा भी कहा जाता है।
नवरात्रि के सातवें दिन जब हम माँ कालरात्रि की पूजा करते हैं, तो हमारे अंदर से बड़े नकारात्मक और शत्रुओं के नाश के लिए हम पूजा करते हैं। इस माँ कालरात्रि की पूजा के लिए आप इस मंत्र का जाप कर सकते हैं:
- “ओम देवी कालरात्र्यै नमः”
- “या देवी सर्वभूतेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता नमस्ते नमस्ते नमस्ते नमो नमः”
आप इस मंत्र का एक सौ आठ बार माला का जाप करें और अगर आप एक सौ आठ बार माला का जाप नहीं कर सकते, तो इक्कीस या इक्यावन बार कर सकते हैं। माँ कालरात्रि आपके जीवन के हर अंधकार को दूर करेंगी।
अगर आप किसी आपदा में हैं, किसी परेशानी में हैं, किसी दुविधा में हैं और पूजा नहीं कर पा रहे हैं, तो आँखें बंद करें, माँ कालरात्रि का ध्यान करें और अपने जीवन के उस अंधकार और नकारात्मकता के बारे में बात करें और माँ के मंत्र का मानसिक जाप करें। आपको माँ कालरात्रि का आशीर्वाद जरूर मिलेगा। 😊









Leave a Reply