Verified Biographies. Trusted Professionals

माँ ब्रह्मचारिणी: नवरात्रि के दूसरे दिन का महत्व और पूजा विधि: Ruchika B Bhasin

Ruchika B Bhasin (Astrologer)
Contact Number : +91-91110 03036

आज बीस मार्च दो हजार छब्बीस को माँ ब्रह्मचारिणी का दूसरा नवरात्रा है, जिसमें माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है और माँ ब्रह्मचारिणी के साधक माँ से आशीर्वाद लेते हैं। माँ ब्रह्मचारिणी तपस्या, त्याग और ज्ञान की माँ हैं। जो लोग आध्यात्मिक रास्ते पर हैं और वैरागी जीवन जीना चाहते हैं, वे माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा करते हैं। हमें भी माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा करनी चाहिए और उनसे ज्ञान और त्याग का आशीर्वाद मांगना चाहिए।

माँ ब्रह्मचारिणी ने शिव को पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनके दाहिने हाथ में माला और बाएं हाथ में कमंडल रहता है। माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा करने के लिए हम “ओम ब्रह्मचारिणी नमः” का उच्चारण कर सकते हैं या फिर “या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी नमस्ते नमस्ते नमस्ते नमो नमः” इस मंत्र का उच्चारण करें।

यथाशक्ति जितना आप कर सकें, अगर आप एक माला पूरी जाप कर सकते हैं तो एक माला पूरी करें, अन्यथा इक्कीस या इक्यावन बार आप इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। जब भी आप जाप करें, अपने अंदर उस भाव को पैदा करें, उस इंतेंशन को पैदा करें कि आप माँ ब्रह्मचारिणी से किस चीज के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और भाव सहित पूजा करें। आपको फल जरूर मिलेगा।

आप माँ ब्रह्मचारिणी को दूध, फल, फूल जितना भी आप अपने भाव के साथ उन्हें अर्पित कर सकते हैं, करें। अगर आप किसी परेशानी में हैं तो जहाँ भी बैठे हैं, आँखें बंद करके माँ ब्रह्मचारिणी का ध्यान करें और इस मंत्र का जाप करें। विश्वास रखें कि आपकी पूजा माँ ब्रह्मचारिणी के चरणों में अर्पित है और माँ ब्रह्मचारिणी आपको जरूर आशीर्वाद देंगी। 🙏🙏🌹

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *